अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- किसानों का रेल रोको आंदोलन का आज ग्यारवा दिन है. इन ग्यारह दिनों में प्रभावित रेलगाड़ियों की संख्या हर रोज बढ़ती जा रही है. आज भी 1857 रेलगाड़िया इस आंदोलन से प्रभावित हुई है. जिसमे 753 मेल व पेसेंजर ट्रेंस को रद्द किया गया है और 150 से ज्यादा ट्रेंस को शार्ट ट्रेमिनट किया गया है. रद्द की गई रेलगाड़ियों मे341 मेल एक्सप्रेस व 412 पेसेंजर ट्रेन्स रद्द की जा चुकी है व कुछ ट्रेन्स के रुट बदले गए है.
किसान आंदोलन के कारण प्रभावित गाड़ियों का आंकड़ा लगातर बढ़ रहा, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ भी लगातार बढ़ती नज़र आ रही है ऐसे में रेल प्रशासन लंवी दूरी के लिए पेसेंजर को देखते हुए अलग से ट्रेन भी चला रहे है लेकिन फिर भी स्टेशन पर यात्रीयों की भीड़ है. सीनियर डीसीएम नवीन कुमार का कहना है कि आज भी 1857 रेलगाड़िया इसलिए आंदोलन से प्रभावित हुई है. जिसमे 341 मेल एक्सप्रेस व 412 पेसेंजर ट्रेन्स रद्द की जा चुकी है बाकि कुछ ट्रेन्स को शॉर्ट ट्रमिनेट किया है व कुछ ट्रेन्स के रुट बदले गए है. उन्होंने बताया कि ज्यादातर पेसेंजर ट्रेन्स को कैंसिल किया गया है और कुछ को चला रहे है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में स्कूलों की छुट्टियां है तो अगर जरूरत पड़ी तब लम्बी दूरी की गाडी अंबाला से चलाएंगे.






