सिरसा (एकता): सिरसा में स्कूली बच्चों से भरी वैन पलटने से बड़ा हा+दसा हो गया। बता दें कि शुक्रवार बडिंग खेड़ा जा रही एक स्कूल वैन बेकाबू होकर पलट गई। जिससे हादसे में कई बच्चे घायल हो गए। जैसे ही बच्चों के परिजनों को इस घटना का पता चला तो वह मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे।
मीडिया सूत्रों के अनुसार अभिभावक और ग्रामीणों ने बसे के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बा दें कि हादसे की वजह ड्राइवर बताया जा रहा है। ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया और इसके चलते वैन पलट गई। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घायल बच्चों को अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।







