Home Haryana रत्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में हुआ रोजगार मेला सैकड़ों...

रत्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में हुआ रोजगार मेला सैकड़ों युवाओं को मिली नौकरी

135
0
पलवल : चन्द्रिका ( TSN)-पलवल जिले के गांव सेवली स्थित रत्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में तीसरी बार जॉब फेयर का आयोजन किया गया. जिसमें 74 कंपनी और 7 बैंकों ने हिस्सा लेकर रजिस्ट्रेशन करने वाले सैकड़ों युवाओं को मौके पर ही इंटरव्यू लेकर और कागजी कार्यवाही करते हुए उन्हें तुरंत जॉब प्रदान की, जिससे हिस्सा लेने वाले युवा खुश नजर आए।
 चयनित हुए छात्रों का कहना है की इस तरह के रोजगार मेलों के आयोजन से पढ़े लिखे युवाओं को घर बैठे अच्छा रोजगार मिलता है यह बहुत सराहनीय है। उन्होंने कहा की रतन कॉलेज में हर वर्ष लगने वाले रोजगार मेलों से सैकड़ों युवाओं के अच्छे रोजगार के सपने पूरे हो रहे हैं अब उन्हें भी अच्छी कंपनियों में जॉब मिली है जिससे वो बहुत खुश हैं। इंस्टीट्यूट के एमडी यशवीर डागर ने बताया की इस जॉब फेयर में 2 हजार के करीब युवाओं ने पंजीकरण कराया है जिसमें से 800 के करीब युवाओं को रोजगार मिला है। साथ ही उन्होंने बताया की इस जॉब फेयर में न केवल हमारे संस्था के युवाओं को रोजगार मिला है बल्कि अन्य संस्थाओं के युवाओं को भी अच्छी कंपनियों में जॉब मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here