Home Crime पानीपत : बाबा सत्यवान की हत्या का 36 घंटे में पर्दाफाश, आरोपी...

पानीपत : बाबा सत्यवान की हत्या का 36 घंटे में पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

60
0

पानीपत |  नौल्था गांव के रोहतक-पानीपत हाईवे पर स्थित सरकारी स्कूल के सामने पीर के साथ बने मंदिर में शनिवार रात बाबा सत्यवान की गला रेतकर की गई हत्या का पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया। आरोपी की पहचान नौल्था निवासी संदीप के रूप में हुई है, जिसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, सतीश वत्स ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि हत्या की जांच की जिम्मेदारी सी.आई.ए. वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार की टीम को सौंपी गई थी। टीम ने विभिन्न पहलुओं पर जांच करते हुए आरोपी संदीप को सोमवार को नौल्था के डिडवाड़ी मोड़ से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने बाबा सत्यवान (50) की हत्या करना स्वीकार किया। उसने पुलिस को बताया कि वह पिछले 6 साल से मंदिर में बाबा के पास आता-जाता था। बाबा उसे रोजाना 200-300 रुपए भिक्षा में देता था, और वह कभी-कभी मंदिर में रात भी बिताता था। कुछ दिन पहले बाबा ने उसे पैसे देना बंद कर दिया था और जब उसने पैसे मांगे तो बाबा ने उसे मारपीट और गाली गलौच की। इसके बाद आरोपी का बाबा से रंजिश हो गया। 3 मई को आरोपी शराब लेकर मंदिर गया, जहां बाबा ने पहले ही शराब पी रखी थी। दोनों ने आंगन में बैठकर शराब पी, लेकिन पैसों को लेकर उनकी कहासुनी और हाथापाई हुई। इस दौरान आरोपी ने पास में पड़ा चाकू उठाया और बाबा की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here