Home Ambala जेजेपी के स्टेट जर्नल सेक्रेटरी हरपाल कंबोज ने दिया पार्टी से इस्तीफा…...

जेजेपी के स्टेट जर्नल सेक्रेटरी हरपाल कंबोज ने दिया पार्टी से इस्तीफा… बताया ये कारण

138
0
अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा के डिप्टी सीएम रहे दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी में लगी इस्तीफों की झड़ी अभी थमी नहीं। आज जेजेपी को जीटी रोड़ बेल्ट पर बड़ा झटका लगा है। 2019 में अंबाला शहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके और मौजूदा समय में पार्टी के स्टेट जर्नल सेक्रेटरी हरपाल कंबोज ने आज पार्टी को अलविदा कह दिया है।
 अम्बाला  में  आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरपाल कंबोज ने यह घोषणा की। कंबोज  ने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी सुप्रीमो डॉ अजय चौटाला को भेज दिया है । पार्टी छोड़ने के कारणों को लेकर जानकारी देते हुए हरपाल कंबोज ने बताया कि बीते लगभग 20 से 25 वर्षों से वो देवी लाल परिवार से जुड़े हुए हैं और जेजेपी के गठन से ही वो अजय चौटाला और दुष्यंत के साथ थे। उन्होंने कहा कि वे पार्टी को व्यक्तिगत कारणों से छोड़ रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here