Home Haryana भारी वर्षा से टूटी बिजली की तार सड़क पर गिरी...

भारी वर्षा से टूटी बिजली की तार सड़क पर गिरी …करंट लगने से तीन लोगों की मौ*त

150
0
गुरुग्राम: चंद्रिका ( TSN)-उत्तर भारत में 24 घंटो में हुई भारी बारिश ने कहर बरपाया है.भारी वर्षा होने के कारण इफको चौक मेट्रो स्टेशन के पास एक पेड़ के साथ बिजली का तार टूट कर सड़क पर गिर गया। इससे सड़क पर जा रहे तीन कर्मचारियों की करंट लगने से मौ*त हो गई।
डीएलएफ थाना पुलिस के अनुसार दिल्ली के संगम विहार निवासी वसीम, उत्तर प्रदेश के उन्नाव निवासी देवेंद्र वाजपेई और महेंद्रगढ़ निवासी जयपाल यादव मानेसर की निजी कंपनी में काम करते थे। देर रात 11 बजे वर्षा के दौरान सभी लोग इफको चौक मेट्रो स्टेशन जा रहे थे। मेट्रो स्टेशन के पास एक पेड़ के साथ बिजली का तार टूटकर नीचे सड़क पर गिर गया। ये तीनों तार की चपेट में आ गए। करंट से यह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोग और पुलिसकर्मी तीनों को पास के ही निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने इन्हें मृ*त घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों के श*वों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा कर स्वजन को जानकारी दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here