करनाल (अंकुर कपूर): करनाल सेक्टर-12 में जिला सचिवालय सुपर मॉल के सामने देर रात दो गुटों में खूनी संघर्ष देखने को मिला। बता दें कि दोनों गुटों में जमकर तलवारें और लाठियां चली। जानकारी के मुताबिक हमले में कई युवक गंभीर रूप से घायल भी हुए। किसी के हाथ, सिर और अन्य जगहों पर चोटें लगी हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची। उन्होंने सबसे पहले घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों गुटों के बीच झगड़े के कारण की स्थिति अभी तक पता नहीं चल पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमले में घायल अमृत नामक युवक ने कहा कि वह अपने कुछ साथियों के साथ जिम करके सेक्टर12 सुपर मॉल के बाहर खड़े थे, तभी अचानक से वहां कुछ हथियारबंद युवकों ने उनपर तेजधार हथियार से हमला किया।







