अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)-किसान आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए किसानों की रिहाई की मांग को लेकर किसानों ने रेल रोको आंदोलन की कॉल दी थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा 16 तारीख तक का समय मांगा गया था। लेकिन 16 तक किसानों की रिहाई न होने के चलते आज किसानों ने अपने एलान को सिरे चढ़ाते हुए शम्भू रेलवे स्टेशन पर पक्का मोर्चा लगाकर रेल का पहिया भी जाम कर दिया है।
सैंकड़ों की संख्या में किसान शंभू बॉर्डर पर 13 फरवरी से लगे मोर्चे के बाद बुधवार को शंभू रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक जाम करने पहुंच गए। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच धक्का मुक्की भी देखने को मिली। लेकिन किसानों के जोश के आगे पुलिस चंद मिनट ही टिक पाई। रेलवे ट्रैक पर अब किसानों ने पक्का मोर्चा लगा लिया है। किसानों का कहना है कि सरकार की वादा खिलाफी के बाद आज यह कड़ा कदम गिरफ्तार किसानों की रिहाई के लिए उठाया गया है और जब तक गिरफ्तार किसान रिहा नहीं होते तब तक ट्रैक जाम रहेगा।






