Home Haryana आम आदमी पार्टी सीएम आवास का करेगी घेराव…बोले नौकरियां देने के वादे...

आम आदमी पार्टी सीएम आवास का करेगी घेराव…बोले नौकरियां देने के वादे पर खरी नहीं उतरी सरकार

124
0

हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)- 2024 में चुनावी गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, करनाल में लगातार आकर अलग अलग पार्टी के नेता अब प्रदर्शन कर रहे हैं, रैली कर रहे हैं तो कोई प्रेस वार्ता कर रहा है। अब आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने प्रेस वार्ता करके सरकार पर निशाना साधा है और कहा कि 7 फरवरी को करनाल में सीएम के आवास पर  प्रदर्शन किया जाएगा.

 

अरविंद केजरीवाल को गैर कानूनी समन भेजे जा रहे

अनुराग ढांडा ने कहा कि  जो सरकार ने वादा किया था 2023 में करीब 50 हजार नौकरियां देने का वो सरकार ने नहीं दी। वहीं जब उनसे सवाल पूछा गया कि अभय सिंह चौटाला ने कहा है कि अगर indi गठबंधन के नेता साथ में नहीं आए तो धीरे धीरे सबको जेल में डाल दिया जाएगा ,इस पर अनुराग ने कहा कि बीजेपी विपक्ष के नेताओं को टारगेट कर रही है, कुछ नेता हैं जो डर के चलते घुटने टेक देते हैं और कुछ नेता हैं जो क्रांतिकारी की तरह लड़ते हैं, पूरी तरह से टक्कर दी जाएगी. इनकी तानाशाह सरकार को और संकट नहीं आने दिया जाएगा लोकतंत्र पर । वहीं जब उनसे सवाल किया गया कि लगातार ED के समन आ रहे हैं लेकिन अरविंद केजरीवाल जा नहीं रहे तो इस पर अनुराग ने कहा कि हमारे पास जब भी समन आया है वो गैर कानूनी आया है, कानून से जुड़ा हुआ समन आएगा तो हम जाएंगे. अनुराग ढांडा ने कहा कि सीबीआई ने बुलाया था हम गए थे , वो ना सवाल बता रहे, ना मामला, और ना ये बता रहे कि गवाह के तौर पर बुला रहे या आरोपी के तौर पर। ये उनका एक राजनीतिक षड्यंत्र है. अनुराग ढांडा ने कहा कि  ED केजरीवाल जी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। बात साफ है कि  चुनावी बिगुल बज गया है और देखना ये होगा कि आगे पार्टियों का क्या रुख रहता है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here