कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)-आज गुरनाम सिंह चढूनी की अगवाई में किसानों का जत्था दिल्ली के रामलीला मैदान में होनी वाली महापंचायत के लिए रवाना हुआ।इससे पहले किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाए।
गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि किसान और मजदूरों की मांगे जायज है। वे अमीर बनने के लिए नहीं बल्कि जिंदा रहने के लिए MSP और मजदूरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इसी को लेकर आज SKM के आवाहन पर सभी किसान संगठन और मजदूर दिल्ली में महापंचायत करेंगे। इस महापंचायत में कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।गुरनाम सिंह चढूनी कहा कि अभी इसमें डल्लेवाल और पंढेर ग्रुप शामिल नहीं हो रहा है। हालांकि उनको न्योता दिया गया था। उनसे भी अनुरोध है की सभी एक साथ इकट्ठे होकर अपनी मांग सरकार के समक्ष रखेंगे तो बात वजनदार होगी।







