Home Crime स्विफ्ट कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सरपंच विकास , हमलावर फरार,...

स्विफ्ट कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सरपंच विकास , हमलावर फरार, पुलिस जांच में जुटी

217
0

गन्नौर  | सोनीपत के दुभेटा गांव के सरपंच विकास पर वीरवार शाम जानलेवा हमला हुआ। कैलाना गांव के पास उनकी स्विफ्ट कार पर बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। गनीमत रही कि सरपंच विकास इस हमले में सुरक्षित बच निकले। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही गन्नौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। एफएसएल टीम को भी बुलाकर घटनास्थल से सबूत जुटाए गए। थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सरपंच विकास से भी पूरे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here