Home Haryana करनाल के नूर महल के समीप झुग्गी झोपड़ियों में लगी आ*ग..सामान जलकर...

करनाल के नूर महल के समीप झुग्गी झोपड़ियों में लगी आ*ग..सामान जलकर खाक, प्रशासन से मदद की गुहार

191
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)-करनाल के सेक्टर 32- 33 स्थित नूर महल के समीप झुग्गी झोपड़ियां में अचानक आ*ग लग गई। आ*ग लगने से आसपास हड़कंप मच गया. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अग्निशमन विभाग को संपर्क किया। जिसके बाद  मौके पर अग्निशमन की तीन गाड़ियों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया।
12 से 15 झुग्गी झोपड़ियां जलकर हुई खाक
बताया जा रहा है की आ*ग फैलने के बाद झोपड़ पट्टियों में खाना बनाने के लिए रखे छोटे बड़े सिलेंडर फट गए। जिसके कारण और ज्यादा आग फैल गई । 12 से 15 झोपड़पट्टी जलने की जानकारी मिली है। झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले  चीख पुकार कर रहे थे।महिलाओं ने रो रो कर बताया के उनका सारा सामान जलकर खाक हो गया है। राशन पानी, बर्तन, बिस्तर व सब जल गया है। अब उन्हें फ़िक्र यह है कि वह क्या खाएंगे और कहां सोएंगे।उन्होंने रो रो कर प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। प्रत्यक्ष दर्शी ने बताया कि हम पास से गुजर रहे थे, आग फैलते देखा तो हम मदद के लिए पहुंचे। देखते ही देखते  सिलेंडर फट गए और आग और फैल गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here