Home Haryana हरियाणा के गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावो को लेकर सिख समाज...

हरियाणा के गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावो को लेकर सिख समाज संस्था तैयार

78
0
शाहबाद,7 जनवरी – हरियाणा से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावो को लेकर सिख समाज की सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। 19 जनवरी को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव होने तय हुए हैं। इसी कड़ी में शाहबाद वार्ड नंबर 13 से सिख समाज संस्था के अध्यक्ष दीदार सिंह नवी ने शाहाबाद में अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया।  कार्यालय का उद्घाटन करने से पहले सुखमणि साहिब जी का  पाठ और अरदास की गई। इस दौरान सिख समाज संस्था के अध्यक्ष दीदार सिंह नलवी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए चुनावी एजेन्डे को लेकर अपने विचार रखे।
सिख समाज संस्था के अध्यक्ष ने बताए 4 मुख्य एजेंडे
 बता दें कि शाहबाद वार्ड नं 13 से 6 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिख समाज संस्था के अध्यक्ष दीदार सिंह नलवी ने कहा कि 23 दिसंबर 2001 को हरियाणा में अलग सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की मोमेंट्स शुरू हुई थी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 14 साल बाद बिल पास करवाया था। उन्होंने बताया कि करीब साढ़े तीन साल पहले उन्होंने धार्मिक चुनाव लड़ने के लिए सिख समाज संस्था की स्थापना की थी। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी की ओर से 31 में से 23 उम्मीदवारों के जीतने की संभावना है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के 4 मुख्य एजेंडे है। जिसमें सुपरस्पेशलिटी स्कूल और अस्पताल बनाना,ऑर्गेनिक खेती करना और कमेटी में महिलाओं को पूरा हक देना उनकी पार्टी का मुख्य उद्देश्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here