Home Ambala अंबाला में संगठनों की बैठक; कथित टिप्पणी के विरोध में कल होगा...

अंबाला में संगठनों की बैठक; कथित टिप्पणी के विरोध में कल होगा प्रदर्शन

41
0

Ambala, 7 December-:भगवान परशुराम गौशाला, खतौली गेट अंबाला में श्री परशुराम ब्राह्मण कल्याण सोसायटी, भगवान परशुराम गौशाला एवं सनातन टास्क फोर्स की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा ने की, जबकि संचालन राष्ट्रपति अवार्डी एवं चेयरमैन राजेन्द्र कौशिक ने किया। प्रारंभ में उपस्थित सदस्यों का स्वागत प्रधान तरसेम पाल शर्मा द्वारा किया गया।

बैठक में समाज कल्याण, संगठन विस्तार तथा ब्राह्मण समुदाय से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिभागियों ने हरियाणा में अन्य राज्यों की तर्ज पर हरियाणा ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन की मांग पर जोर दिया।इस दौरान मध्यप्रदेश के एक आईएएस अधिकारी द्वारा की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सदस्यों ने असंतोष व्यक्त किया और कहा कि ऐसी टिप्पणी अनुचित है तथा सम्बंधित प्राधिकारी से आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की जाएगी।बैठक में निर्णय लिया गया कि कल दोपहर 12 बजे सभी संबंधित संगठन जिला उपायुक्त कार्यालय, अंबाला में शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराएंगे। इसके बाद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।बैठक में लगभग पचास सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें तरसेम पाल शर्मा, अशोक कुमार शर्मा (महासचिव),शशी कुमार शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, बिजेंद्र कुमार शर्मा, देवी दयाल भारद्वाज, नरेश कुमार, रघुबीर शर्मा, महेश शर्मा, राम निवास शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, जोगींदर पाल कौशल, संजय गौड़, रविकांत शर्मा और जयदीप शर्मा शामिल रहे।अंत में जलपान के उपरांत कोऑर्डिनेटर देवी लाल ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here