Home Crime सिरसा में बेटे ने मां और प्रेमी की हत्या कर मचाई सनसनी

सिरसा में बेटे ने मां और प्रेमी की हत्या कर मचाई सनसनी

27
0

सिरसा |  हरियाणा के सिरसा जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव सिकंदरपुर में एक युवक ने अपनी मां और उसके प्रेमी की हत्या कर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। घटना देर रात उस समय हुई जब महिला का प्रेमी उसके घर आया हुआ था और बेटे ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी बेटे का खून खौल उठा और गुस्से में आकर उसने दोनों का गला दबाकर बेरहमी से मार डाला। वारदात के बाद आरोपी अपनी माँ के शव को कार में रखकर सीधे थाने पहुंचा, जिसके बाद पुलिस भी हैरान रह गई। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मृतका की पहचान अंगूरी देवी (55) और उसके पड़ोसी प्रेमी की पहचान लेखराज के रूप में हुई है। मृतका की मां सुगरी के अनुसार, अंगूरी और लेखराज के बीच पिछले 15 साल से अवैध संबंध थे। परिवार द्वारा कई बार रोके जाने के बावजूद दोनों अपने रिश्ते से पीछे नहीं हटे।

गुरुवार रात भी लेखराज अंगूरी देवी के घर पहुंचा और जैसे ही बेटे को इसकी भनक लगी, उसने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया और आक्रोश में इस वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here