Home Sonipat हुड*दंग बाजो पर नकेल कसने के लिए सोनीपत पुलिस ने निकाला...

हुड*दंग बाजो पर नकेल कसने के लिए सोनीपत पुलिस ने निकाला पैदल फ्लैग मार्च

144
0
सोनीपत : चन्द्रिका ( TSN)- आज पूरे देश में रंगों के त्यौहार होली  धूमधाम से मनाई  जा रही  है, वही इस त्यौहार में शरारती तत्व खलल डालने की फिराक में रहते हैं. ऐसे हुडदंग बाजो पर नकेल कसने के लिए सोनीपत पुलिस भी अलर्ट मोड पर नज़र आ रही है, आज सोनीपत शहर में शराबियो और हुड़दंगबाजो पर नकेल कसने के लिए पुलिस के आला अधिकारियों ने पैदल फ्लैग मार्च निकाला.
 सोनीपत एसीपी राहुल देव के नेतृत्व में शहर के चप्पे चप्पे पर पुलिस ने पैदल मार्च निकाला।एसीपी राहुल देव ने कहा कि आज पूरे शहर में शरा*बियो व हुड*दंग करने वालो पर नकेल कसने के लिए पैदल फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है, पुलिस शांतिपूर्ण तरीके से होली मनवाने के लिए कटिबद्ध है और हम हुड*दंग बाजों को चेतवानी देते हैं कि अगर किसी ने शांति में खलल डालने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here