जींद (एकता): हरियाणा के जींद के नेशनल हाईवे 152 डी पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है, जहां एक कार में गर्भवती महिला जिंदा जल गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार गांव सिवाहा निवासी जितेंद्र अपनी 25 वर्षीय गर्भवती पत्नी को लेकर बालाजी के दर्शन करने गया था।
घर लौटते समय उनकी गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी उसके बाद अचानक आग लग गई। जिससे महिला का पति किसी तरह गाड़ी से बच निकलने में कामयाब हुआ। जबकि महिला जिंदा ही कार में जल गई। वहीं घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फिलहाल पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।







