हिसार (एकता): हिसार के पूर्व बीजेपी सांसद कुलदीप बिश्नोई बेटे की सगाई पर घिरे। बता दें कि दूसरे समाज की लड़की से रिश्ते पर समाज ने आपत्ति जताई है। दरअसल कुलदीप बिश्नोई के छोटे बेटे चैतन्य बिश्नोई ने पंजाबी समाज की लड़की के साथ सगाई की है। जिसके चलते उनकी सगाई की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहा है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार उनके छोटे बेटे चैतन्य बिश्नोई की 25 फरवरी को दिल्ली में सगाई हुई, जिसमें केवल परिवार के लोग ही शामिल थे। बता दें कि चैतन्य बिश्नोई ने अपनी सगाई की कुछ फोटो फेसबुक पर अपलोड की थी, जिसके बाद समाज के लोगाें ने लड़की के बारे में पता लगाया। अब लोग पूर्व बीजेपी सांसद के परिवार को फेसबुक, व्हाट्सएप ग्रुप, ट्विटर पर निशाना बना रहे हैं। साथ ही कई तरह की बातें भी सुना रहे हैं। सगाई कार्यक्रम का 52 सेकेंड का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला गया है।







