Home Crime पलवल में सीआईए ने एनकाउंटर में 5 हजार के इनामी आरोपी को...

पलवल में सीआईए ने एनकाउंटर में 5 हजार के इनामी आरोपी को पकड़ा, 30 गंभीर मामलों में था शामिल

239
0

पलवल  | पलवल की सीआईए टीम ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए 5 हजार रुपये के इनामी और सुनील हत्याकांड के मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है। आरोपी पर हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी और अन्य गंभीर अपराधों के लगभग 30 मामले दर्ज हैं।

पलवल डीएसपी मोहिन्द्र सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि मुख्य आरोपी राजू उर्फ राजकुमार नूंह रोड पर मौजूद था। इसके बाद सीआईए पलवल टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जैसे ही पुलिस टीम आरोपी के नजदीक पहुंची, दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।

आरोपी राजू उर्फ राजकुमार पर 24 मार्च 2025 को गांव मितरौल में सुनील की गोलियों से हत्या करने का आरोप है। इसके अलावा, आरोपी के खिलाफ कई अन्य संगीन अपराधों के मामले दर्ज हैं और वह अधिकांश मामलों में भगोड़ा घोषित था।

डीएसपी ने बताया कि आरोपी पर सुनील हत्याकांड के संबंध में 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस अब आरोपी से मामले की गहनता से पूछताछ कर रही है और नियमानुसार कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here