Home Haryana होली पर हुड़दंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कैथल पुलिस ने...

होली पर हुड़दंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कैथल पुलिस ने की कार्रवाई

132
0
कैथल : चन्द्रिका ( TSN)- होली पर्व पर ट्रैफिक पुलिस ने पिहोवा चौक पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले बुलेट चालकों से जब्त किए गए साइलेंसरों पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान करीब 60 साइलेंसरों को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई होली पर हुड़दंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ की गई है।
कैथल ट्रैफिक पुलिस थाना के इंचार्ज रमेश कुमार ने बताया कि होली पर हुड़दंग रोकने के लिए उनकी टीम तत्पर है। होली व दुल्हंडी पर्व पर बुलेट व अन्य बाइक के साइलेंसर बदलकर से पटाखे बजाने वाले युवकों को चेतावनी दी है। होली पर्व पर शरारती तत्वों को रोकने के लिए नाकों पर पुलिस कर्मी अलग से तैनात किए गए हैं।ट्रैफिक SHO रमेश कुमार ने बताया कि होली पर्व पर किसी भी युवा को किसी भी प्रकार का हुड़दंग नहीं करने दिया जाएगा। यदि युवा हुड़दंग करेंगे तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here