Home Rohtak राजकुमार सैनी के इंडिया गठबंधन को समर्थन देने पर बचाव में कांग्रेस

राजकुमार सैनी के इंडिया गठबंधन को समर्थन देने पर बचाव में कांग्रेस

185
0
रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)-लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो व पूर्व सांसद राजकुमार सैनी कहीं कांग्रेस पार्टी के गले की फांस ना बन जाए। इसीलिए कांग्रेस पार्टी के नेता उन पर पूछे गए सवाल से बचते हुए नजर आ रहे हैं। रोहतक पहुंचे राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा से जब राजकुमार सैनी के इंडिया गठबंधन में शामिल होने पर सवाल किया गया तो उनका यह कहना था कि राजकुमार सैनी ने कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन नहीं किया है। बहुत सी राजनीतिक पार्टियों ने बिना शर्त इंडिया गठबंधन को समर्थन दिया है। बस राजकुमार सैनी को लेकर वह इतना ही कहना चाहते हैं.
 गौरतलब है कि 2016 में जाटआरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के मामले में भी कांग्रेस पार्टी राजकुमार सैनी को उत्तरदाई ठहरा रही थी. यही नहीं राजकुमार सैनी भी सार्वजनिक मंचों से जाटों और ब्राह्मणों पर सीधे तौर पर कटाक्ष करते हुए नजर आए थे। वही लोकसभा की टिकटों की घोषणा को लेकर दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने जवाब देते हुए कहा कि समय आने पर 10 की 10 सीटों की घोषणा कर दी जाएगी और जो भी चेहरे 10 लोकसभा में उतरेंगे वह कांग्रेस पार्टी के जीतने वाले होंगे। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा शहीदी दिवस पर रोहतक में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के लिए पहुंचे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here