Home Crime उकलाना में चुनावी रंजिश में फायरिंग :एक की मौत, चार घायल

उकलाना में चुनावी रंजिश में फायरिंग :एक की मौत, चार घायल

8
0

हिसार | हिसार के उकलाना क्षेत्र में रात चुनावी माहौल उस समय हिंसक हो गया, जब भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों के बीच झड़प के बाद फायरिंग हो गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, उकलाना की नई अनाज मंडी में आयोजित चुनावी सभा के बाद दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर स्थिति बेकाबू हो गई और गोलीबारी शुरू हो गई। फायरिंग में गांव भाना निवासी शुभम को गंभीर गोली लगी, जिसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके अलावा विवेक और मुकेश को भी गोली लगी, जबकि सुग्रीव को मामूली चोटें आई हैं।

घटना में घायल प्रदीप ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले ही अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी। वह चुनावी सभा में शामिल होकर पुरानी मंडी स्थित अपने घर लौट रहा था। रास्ते में बच्चों के लिए आइसक्रीम लेने के दौरान अचानक एक वाहन में सवार कुछ लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रदीप को पुलिस हिरासत में लेकर उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि दो गुटों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति की जान गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here