Home Ambala नायब सैनी अचानक पहुंचे अनिल विज के घर…दोनों नेताओं के बीच...

नायब सैनी अचानक पहुंचे अनिल विज के घर…दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक हुई बात

117
0
अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)-नायब सैनी के
मुख्यमंत्री बनने के बाद हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज की नाराजगी की खबरें लगातार सामने आ रही थी। इन्हीं खबरों के बीच आज नए  मुख्यमंत्री नायब सैनी अचानक पूर्व गृह मंत्री अनिल विज के निवास अंबाला छावनी पहुंचे। जहां पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने गर्मजोशी के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में काफी देर मुलाकात हुई। पूर्व गृह मंत्री से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि अनिल विज का मार्गदर्शन उन्हें हमेशा मिलता रहा है।
अनिल विज सीनियर नेता, इन्हें सब जानकारी होती है-नायब सैनी 
मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व गृह मंत्री अनिल विज  की इस मुलाकात के दौरान कई राजनीति गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। सीएम से मुलाकात के बाद अनिल विज ने मुस्कराते हुए कहा- मुलाकात हुई, कुछ बात हुई। उन्होंने कहा कि मैं नाराज नहीं हूं। इस प्रकार की घटनाएं होती रहती हैं, मैं उनको  दिल पर नहीं लगाता हूं। इस मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि अनिल विज बहुत ही वरिष्ठ नेता है और जब मैं जिला अध्यक्ष था तब भी उनका आशीर्वाद लिया था और भी उनका आशीर्वाद लेने आया हु। विज के मार्गदर्शन में ही हमने लोकसभा की 10 की 10 सीटे जितनी है। जब वो प्रदेशाध्यक्ष बने थे तब अनिल विज का आशीर्वाद लेने आये थे और आज भी वो विज का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। अनिल विज की नाराजगी और विज को मंत्रिमंडल विस्तार की जानकारी न होने के सवाल पर सीएम ने कहा कि अनिल विज सीनियर नेता है इन्हें सब जानकारी होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here