Home Haryana सिरसा में इनेलो का विरोध प्रदर्शन.. किसानों के मुआवजे की मांग

सिरसा में इनेलो का विरोध प्रदर्शन.. किसानों के मुआवजे की मांग

108
0
INLD Protest
INLD Protest

Sirsa,21 April- हाल ही में आई आंधी और आगजनी से नष्ट हुई फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर सोमवार को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने सिरसा में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला के पुत्र एवं जिला परिषद सिरसा के अध्यक्ष कर्ण सिंह चौटाला के नेतृत्व में हुआ।

प्रति एकड़ 61 हजार रुपये मुआवजे की मांग

प्रदर्शन के दौरान इनेलो कार्यकर्ताओं और किसानों ने लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया और सिरसा के उपायुक्त शांतनु शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लुदेसर, रुपाणा दड़बा, भूर्टवाला और चिलकनी ढाब जैसे गांवों में सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल के नुकसान का हवाला देते हुए प्रति एकड़ 61 हजार रुपये मुआवजे की मांग की गई। साथ ही, आगजनी में नष्ट हुए ट्यूबवेल और ट्रैक्टर के लिए भी क्षतिपूर्ति की मांग की गई।मीडिया से बात करते हुए कर्ण चौटाला ने कहा कि किसानों को भारी नुकसान हुआ है और सरकार को तुरंत सहायता प्रदान करनी चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि नाथूसरी चोपटा क्षेत्र में प्रशासन को फायर ब्रिगेड की समुचित व्यवस्था करनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

DC ने दिया प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन 

वहीं उपायुक्त शांतनु शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है और जल्द ही रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here