अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ पर पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध पर प्रतिक्रिया दी है। मीडिया सूत्रों के अनुसार उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को सच्चाई अच्छी नहीं लगती और वह सच्चाई को छिपाना चाहती हैं। विज ने कहा कि फिल्म पर प्रतिबंध लगाना अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार है। गौरतलब है कि ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म को उत्तर प्रदेश सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है। दूसरी ओर पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बयान दिया कि सरकार बनते ही जो वायदे हैं, वह पूरे किए जाएंगे। इस पर गृह मंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी कुछ भी कह सकते हैं। प्रियंका गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए विज ने कहा कि प्रचार में इस तरह की ब्यानबाजी कोई हारा हुआ व्यक्ति की करता है।
दिल्ली के सीएम ने आरोप लगाया कि भाजपा उन्हें जबरन फंसा रही हैं जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए गृह मंत्री ने कहा कि देश की जांच एजेंसियां जांच कर रही है। दिल्ली में किसानों द्वारा बैरीगेट्स तोड़ पहलवानों के समर्थन मामले में विज ने कहा कि इसका समाधान करने में सरकार लगी है और जल्दी इसका समाधान किया जाएगा।







