हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा प्रदेश में सियासी उठा पटक के बीच नए नए मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया गया है. अब नायब सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे. इससे पूर्व वे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर अपनी जिम्मेवारी निभा रहे थे.मुख्यमंत्री बनने के बाद आज शाम 5:00 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा.
2014 में पहली बार बने थे विधायक
बता दें कि नायब सैनी अंबाला जिले के नारायणगढ़ विधानसभा के गांव मिर्जापुर के रहने वाले है. 2014 में पहली बार वे जिला अंबाला की नारायणगढ़ विधानसभा से भाजपा के चुनाव चिन्ह पर विधायक बने थे, जिसके बाद 2019 लोकसभा चुनाव लडा था जहा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रत्याशी निर्मल सिंह को 3 लाख 84 हजार 591 वोटो से हराकर विजय हासिल की थी। जिसमें नायाब सैनि को 6 लाख 88 हजार 629 वोट मिले थे.वहीं निर्मल सिंह को 3 लाख 84 हजार 591 वोट मिले थे।नायब सैनी की उम्र 54 वर्ष है. उन्होंने मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की है। यह किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं







