कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी शनिवार के दिन कुरुक्षेत्र में स्थित गीता ज्ञान संस्थान में पहुंचे, जहां पर उन्होंने मनीषी ज्ञानानंद महाराज से मुलाकात भी की और उनसे चुनाव को लेकर आशीर्वाद मांगा. इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर ह*मला बोला .
वही करनाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के द्वारा प्रत्याशी बनाए गए दिव्यांशु बुद्धि राजा पर भी टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि यह कांग्रेस का इतिहास रहा है कि कांग्रेस भ्रष्टाचारियों की पार्टी रही हैं. उन्होंने कहा की अदालत के द्वारा बुद्धि राजा को भगोड़ा घोषित किया गया है और कांग्रेस ने उन्हें टिकट दिया है। उन्होंने कांग्रेस के द्वारा हरियाणा में आठ लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाने पर कहां की इससे यही साबित होता है कि हरियाणा में कांग्रेस में हुड्डा गुट की चलती है, और ज्यादातर टिकट हुड्डा गुट के लोगों को ही मिली है, अब जो हुड्डा से दूसरा गुट है वह अब इससे नाराज होता हुआ दिखाई दे रहा है. वहीं उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी जुबानी हमला बोला और कहा कि जो लोग कांग्रेस को भ्रष्टाचारी कहते थे आज वह खुद जेल के अंदर बंद है, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किसानों को लेकर कहा कि कांग्रेस के समय में हुड्डा सरकार में हरियाणा में किसानों के दो रुपए के चेक आते थे, आज भाजपा सरकार में हरियाणा में करोड़ों रुपए का मुआवजा किसानों को दिया जा रहा है. प्रदेश में बिना पर्ची खर्ची के हर वर्ग के शिक्षित युवा को रोजगार और नौकरी दी जा रही है.वहीं दुष्यंत चौटाला के ऊपर जांच करने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने दुष्यंत चौटाला के ऊपर कभी आरोप नहीं लगाई यह आरोप दुष्यंत चौटाला के पार्टी के विधायकों ने ही लगाए थे, अगर वह लोग चाहते हैं की जांच हो तो जांच करवा दी जाएगी.







