सोनीपत (एकता): सोनीपत में एक हिस्ट्रीशीटर की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है, जहां गांव मेहंदीपुर में अस्थाई अनाज मंडी के पास हिस्ट्रीशीटर निखिल की छह गोलियां मारकर हत्या कर दी। मीडिया सूत्रों के अनुसार वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। बता दें कि यह हत्या सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे गांव के बाहर अस्थाई अनाज मंडी के निकट चाय की दुकान के पास की गई।
सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जानकारी के मुताबिक मृतक का गांव की सरपंच के परिवार संग झगड़ा चल रहा था। मृतक निखिल का गांव की सरपंच के परिवार संग झगड़ा चल रहा था। वह फिलहाल जमानत पर था। उसे पिछले दिनों 22 फरवरी को अवैध हथियार सहित पकड़ा था।







