पंचकुला (एकता): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 26वीं अखिल भारत वन खेलकूद प्रतियोगिता का लोगो और मैस्कट लांच किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार शनिवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल प्रतियोगिता का मेज़बान हरियाणा है। 10-14 मार्च को अखिल भारत वन खेलकूद प्रतियोगिता होगी।
सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 से ज़्यादा प्रतिभागी शामिल होंगे। हरियाणा का राज्य पशु काला हिरण खेलों का मैस्कट है। पंचकुला में ताउ देवीलाल स्टेडियम में ज्यादातर मुकाबले होंगे। बता दें कि इस दौरान कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर भी मौजूद रहे।







