Home Haryana ईस्टर्न पेरीफेरल डेडिकेटेड रेलवे फ्रेट कॉरिडोर से ट्रेनें तेज गति के साथ...

ईस्टर्न पेरीफेरल डेडिकेटेड रेलवे फ्रेट कॉरिडोर से ट्रेनें तेज गति के साथ पहुंचेगी समय पर -कृष्णपाल गुर्जर

141
0
पलवल : चन्द्रिका ( TSN)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईस्टर्न पेरीफेरल डेडिकेटेड रेलवे फ्रेट कॉरिडोर का आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया गया । इसी कड़ी में पलवल  के गांव पृथला में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का लाइव प्रसारण देखा।
 बता दें कि ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पंजाब के लुधियाना से बिहार के सोननगर तक 1337 किमी है,जो कि ईडीएफसी पंजाब,हरियाणा,उत्तर प्रदेश और बिहार राज्यों से होकर गुजरता है। इससे अब मालगाडी व पैसेंजर गाडिय़ों का संचालन सुचारू रूप से किया जा सकेगा।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  ईस्टर्न पेरिफेरल डेडिकेटेड रेलवे फ्रेट कॉरिडोर के तहत देश को 85 हजार करोड़ रुपए की रेल परियोजनाओं को देश को समर्पित किया है। कुछ परियोजनाओं  का शिलान्यास भी किया गया है। उन्होंने कहा कि रेलवे के ढांचागत विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है। रेलवे की इस परियोजना के अनुसार ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर तथा वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के माध्यम से अब मालगाडी व पैसेंजर गाडिय़ों का संचालन सुचारू रूप से किया जा सकेगा। योजना के अनुसार ट्रेनें तेज गति के साथ समय पर अपने गणतव्य पर पहुंचेगी। कुशल पर्यावरण और अनुकूल परिवहन होगा। लॉजिस्टिक्स की इकाई लागत में कमी आएगी। माल ढुलाई खंड में रेल की हिस्सेदारी में वृद्धि होगी।
वहीं कॉरिडोर के मुख्य महाप्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पंजाब के लुधियाना से बिहार के सोननगर तक 1337 किमी जो कि ईडीएफसी पंजाब, हरियाणा , उत्तर प्रदेश और बिहार राज्यों से होकर गुजरता है। वहीं वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर दादरी,उत्तर प्रदेश से जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट,नवी मुंबई,महाराष्ट्र तक 1506 किमी है। जो उत्तर प्रदेश,हरियाणा,राजस्थान,गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरता है। योजना के अुसार दिल्ली ,  एनसीआर के भीड़भाड़ वाले इलाके को छोड़कर मालगाड़ियों के लिए विशेष संचालन है ,जिसमें लगभग 8 घंटे के चलने के समय की बचत होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here