Home Faridabad केंद्रीय राज्य मंत्री ने बल्लभगढ़ सब्जी मंडी रेलवे पुल का ...

केंद्रीय राज्य मंत्री ने बल्लभगढ़ सब्जी मंडी रेलवे पुल का किया शुभारंभ… लोगों को मिलेगी ये सुविधा

165
0
फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)- कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने आज बल्लभगढ़ शहर के लोगों को एक और बड़ी सौगात दी. उन्होंने करीब डेढ़ सौ करोड़ की लागत से बल्लभगढ़ सब्जी मंडी रेलवे पुल का  शुभारंभ किया.  इस मौके पर केंद्र राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि करीब डेढ़ सौ करोड रुपए की लागत से बल्लभगढ़ के रेलवे पुल को 7 लाइन पुल बनाया जाएगा.  इस पुल को बनाने के साथ-साथ इस पुल के नीचे से कई अंडरपास दिए जाएंगे, जो की बल्लभगढ़ के लोगों को आने-जाने में कोई परेशानी ना हो.
 केंद्र राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने यह भी कहा कि रफ रोड पुल अंडर पास बनाए जा रहे हैं और बल्लभगढ़ के तो हालात इस कदर है कि बल्लभगढ़ के तो चारों तरफ रोड के जाल बढ़े हुए हैं,  ताकि यहां से आने-जाने वाले लोगों को कोई परेशानी ना हो.  कृष्ण पाल गुर्जर ने यह भी कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बल्लभगढ़ क्षेत्र के लोगों को एक और बड़ी सौगात दी है बल्लभगढ़ में नेशनल हाईवे से चंदावली पुल तक एलिवेटेड पुल बनाया जाएगा. इससे ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ शहरी क्षेत्र के लोगों को भी आवागमन में आसानी होगी, साथ ही बल्लभगढ़ के बाजार में लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here