हथीन : चन्द्रिका ( TSN)– हथीन विधानसभा चुनाव क्षेत्र में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी द्वारा संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया. जिसमें पूर्व मंत्री और फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर प्रबल दावेदार करण सिंह दलाल ने बतौर मुख्य अतिथि सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान करण सिंह दलाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की टिकट जब मिलेगी मिल जाएगी आप सब एकजुट होकर चुनाव में लग जाओ। इस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हथीन से कांग्रेसी नेता बलजीत डागर ने किया जबकि अध्यक्षता आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर रावत ने की।
करण सिंह दलाल ने कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कि कहा हमारे इलाके को भाजपा से सबसे बड़ी शिकायत यह है की जो प्रदेश में भाजपा सत्ता में काबिज है वह पलवल और फरीदाबाद जिले की जनता की मेहरबानी है लेकिन यह सबसे बड़ा अनदेखा भी हमारे इलाके का कर रही है। उन्होंने मौजूद सांसद कृष्णपाल गुर्जर पर तंज कस्ते हुए कहा की जब हमारे इलाके की जनता उनके दरवाजे पर अपना कोई काम लेकर जाती है तो उन्हें वहाँ से अपमानित करके भगाया जाता है। पूर्व मंत्री करण दलाल ने इनेलो के साथ गठबंधन को लेकर कहा की भाजपा को भगाने के लिए जिससे गठबंधन करना पड़ेगा हमें कोई गुरेज नहीं. उन्होंने भाजपा जजपा गठबंधन में चल रही तकरार पर कहा की जजपा ने अपना वजूद खत्म कर दिया है उनको आगे आने वाले चुनावों में जनता सबक सिखाएगी।
वहीं आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंदरशेखर रावत ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा की भाजपा ने इस देश प्रदेश को गर्त में धकेलने का काम किया है और INDIA गठबंधन का जो भी कोई प्रत्याशी फरीदाबाद लोकसभा से चुनाव लड़ेगा. आम आदमी पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर न केवल उनका साथ देगी बल्कि भाजपा को जड़ से उखड फेंकने में अपना योगदान देगी। कार्यकर्ता सम्मेलन के आयोजक बलजीत डागर ने कहा की अबकी बार आप और कांग्रेस पार्टी मिलकर फरीदाबाद लोकसभा से करन सिंह दलाल को चुनाव जिताकर संसद में भेजने का काम करेगी क्योँकि भाजपा का मौजूदा सांसद और इनकी सरकार हमारे इलाके के लिए दस साल में कोई केंद्र का प्रोजेक्ट नहीं ला पाई। यहां के सांसद को इलाके के हिट से कोई लेना देना नहीं है।







