Home Ambala किसानों ने 10 मार्च को किया रेल रोको ऐलान…अंबाला में धारा 144...

किसानों ने 10 मार्च को किया रेल रोको ऐलान…अंबाला में धारा 144 लागू

148
0
अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- किसान आंदोलन 2 के दौरान किसानों ने 10 मार्च को रेल रोको का ऐलान किया है, वही अंबाला में धारा 144 लागू की गई है। जिसके तहत एक जगह 5 या 5 से ज्यादा लोग एकत्रित नही हो सकते। ऐसे में अंबाला पुलिस ने आम जन से अपील की है की बेवजह एक जगह एकत्रित न हो और नियमो की उल्लंघन करने वालो पर नियम अनुसार कारवाई की जाएगी।
किसान आंदोलन 2 को चलते आज लगभग 26 दिन हो गए है, किसना अपनी मांगों को लेकर शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डटे हुए है। किसान आंदोलन की शुरआत से ही अंबाला में धारा 144 लागू की गई है और कल किसानों ने देश भर में 4 घंटे के लिए रेल रोको का ऐलान किया है । ऐसे में अंबाला पुलिस ने आम जन से अपील की है कि वे अनावश्यक एक जगह इक्कठा न हो और नियमो का पालन करे। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए अंबाला एएसपी श्रृष्टि गुप्ता ने बताया की अम्बाला में प्रशासन द्वारा पहले से ही धारा 144सी.आर.पी.सी लगाई गई है। इस दौरान पाँच या पाँच से अधिक व्यक्तियो के एकत्रित होने की मनाही हैं । वही आम जन से भी अपील की है की बेवजह एक जगह एकात्री न हो और अगर कोई नियमो की उल्लंघना करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियम अनुसार कारवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here