Home Haryana अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पलवल इंडोर स्टेडियम में हुआ लखपति दीदी महासम्मेलन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पलवल इंडोर स्टेडियम में हुआ लखपति दीदी महासम्मेलन

147
0
पलवल : चन्द्रिका ( TSN)- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर  पलवल के इंडोर स्टेडियम में लखपति दीदी महासम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक दीपक मंगला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर जिला परिषद के सीईओ जितेंद्र कुमार व भाजपा के पदाधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई महिलाएं मौजूद थी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संबोधन एलईडी के माध्यम से दिखाया और सुनाया गया।
विधायक दीपक मंगला ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पलवल जिले के प्रत्येक खंड में लखपति दीदी महासम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किए गए है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए अनेक योजनाएं बनाई गई है। जिसके माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बनी है। सरकार की योजनाओं के बारे में महिलाओं को विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई है। महिलाओं को ड्रोन दीदी स्कीम के बारे में भी अवगत कराया गया है। सरकार की योजना के अनुसार महिलाओं को भी ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। महिला सरकार की योजना के तहत सब्सिडी पर ड्रोन ले सकती है। ड्रोन के माध्यम से खेतों में यूरिया खाद व कीटनाशकों का छिडक़ाव कर सकती है। ड्रोन के माध्यम से महिलाओं की आय में बढ़ोतरी होगी। किसानों को भी ड्रोन के माध्यम से काफी लाभ होगा और उनके खेती के दौरान आने वाले खर्चों में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार ने सभी वर्गों के हितों के लिए कार्य किया है। भाजपा सरकार में विकास को गति प्रदान की गई है। बिना किसी भेदभाव के हर क्षेत्र में विकास कार्य कराए गए है। पलवल जिलें में शिक्षा,स्वास्थ्य,सडक़,बिजली,पानी सहित हर क्षेत्र में विकास कार्य किए गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here