Home Haryana अनिल विज का गांधी परिवार पर बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस ने महात्मा...

अनिल विज का गांधी परिवार पर बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस ने महात्मा गांधी का चुराया नाम  

175
0

अंबाला (अकुंर कपूर): कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव है उसको लेकर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बड़ा बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव गांधी परिवार के रिमोट के लिए हो रहा है।

विज ने कहा कि सिर्फ यह तय होना है गांधी परिवार का रिमोट इन दोनों में से कौन बनेगा। विज ने कहा कि ये गांधी परिवार के सिवा पार्टी नहीं चला सकते। विज ने इस दौरान गांधी परिवार पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए।  विज ने कहा कि ये किस बात के गांधी हैं? मैंने महात्मा गांधी का सारा फैमिली ट्री देखा है उसमें नेहरू परिवार का गांधी परिवार से कोई रिश्ता नहीं। इंदिरा गांधी की शादी फिरोज शाह गैंडी से हुई थी , जिसकी स्पेलिंग GHANDY थी। इन्होंने गैंडी को गांधी बना दिया और महात्मा गांधी का नाम चुरा लिया।

अनिल विज ने कहा कि इन्होंने सीताराम केसरी को बनाया था फिर उनको दफ्तर से बाहर फेंका था। सबसे पहले 1939 में सुभाष चंद्र बोस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़े थे और गांधी जी का कैंडिडेट पिताजी सीता रमिया था जो हार गए थे और सुभाष चंद्र बोस जीत गए थे। जिसके बाद वो अपनी टर्न पूरी नहीं कर सके और उनको मजबूर कर दिया गया की वह अपना पद और कांग्रेस छोड़ दें जिसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी बनाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here