Home Haryana हरियाणा सरकार ने HKRN कर्मचारियों की सैलरी में की बढ़ोतरी

हरियाणा सरकार ने HKRN कर्मचारियों की सैलरी में की बढ़ोतरी

204
0

हरियाणा |  राज्य सरकार ने हरियाणा स्किल एम्प्लॉयमेंट कॉर्पोरेशन (HKRN) के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। कर्मचारियों की सैलरी में 5% की बढ़ोतरी की घोषणा की गई है, जो 1 जून, 2025 से लागू होगी।

सरकार ने इस फैसले के संबंध में आधिकारिक पत्र भी जारी किया है। पत्र में बताया गया है कि वित्त विभाग ने प्रस्ताव को मंजूरी दी है और इसके तहत कर्मचारियों के दैनिक वेतन में ₹50 की बढ़ोतरी की जाएगी। इस बदलाव से राज्यभर के लगभग 1.18 लाख कर्मचारी सीधे लाभान्वित होंगे।

यह लगातार दूसरी बार है जब HKRN कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की गई है। जून 2024 में भी 5% वेतन वृद्धि की गई थी, जिससे कर्मचारियों की मासिक आय में ₹900 से ₹1,200 की बढ़ोतरी हुई थी।

पिछली बढ़ोतरी का विवरण

  • 2023 में सैलरी में 10-20% वृद्धि की गई थी।
  • उस समय 10 साल अनुभव वाले लेवल 3 कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹20,700 तय की गई थी।
  • लेवल 2: ₹22,000, लेवल 1: ₹18,100।

इस फैसले से HKRN कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति और जीवन स्तर में सुधार होने की उम्मीद है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here