Home Haryana लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कुरुक्षेत्र पहुंचे आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय...

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कुरुक्षेत्र पहुंचे आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय महामंत्री..

136
0
कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)-आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने बुधवार को थानेसर में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की। उनके साथ आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और इंडिया गठबंधन के तहत कुरुक्षेत्र से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा मौजूद रहे। इस दौरान गांव भगवानपुर के सरपंच लक्ष्मण दास, उनके सुपुत्र राहुल टंडन, पंच रवि टंडन आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। बैठक में डॉ. संदीप पाठक ने कार्यकर्ताओं को अगले 2 महीने तक कुरुक्षेत्र में रहने के निर्देश दिए हैं।
2 महीने के लिए कुरुक्षेत्र में ही रहेंगे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता : डॉ. संदीप पाठक
राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट को 183 सर्किल में बांट दिया है। इनपर एक सर्किल इंचार्ज को जिम्मेदारी दी जाएगी। वहीं इसी के तहत 5 गांवों पर भी एक पदाधिकारी को प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में रुकेंगे और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर हर घर तक जाएंगे.उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के तहत कुरुक्षेत्र लोकसभा से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की एकजुट होकर जनता के बीच जायेंगे। आम आदमी पार्टी हरियाणा में धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से ही हरियाणा में जीत का खाता खोलेगी और हरियाणा में इंडिया गठबंधन भाजपा को सभी 10 लोकसभा सीटों पर एकतरफा बहुमत से हराएगा। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा की सीधी टक्कर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता से होगी और भाजपा हारेगी।
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एकजुट होकर भाजपा को देंगे पटखनी
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा में कैथल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर जिले से विधानसभा की सीटें आती हैं। कुरुक्षेत्र में धर्मयुद्ध की व लोकतंत्र को बचाने की और भाजपा के भ्रष्टाचार को खत्म करने की लड़ाई शुरू हो चुकी है। इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एकजुट होकर भाजपा को हराएगी। अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले उम्मीदवार दिया है और सबसे पहले कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट जीतकर अरविंद केजरीवाल की झोली में डालेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here