हरियाणा (एकता): दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार सुबह पहलवानों के समर्थन में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पहुंची। मीडिया सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी ने धरने पर बैठी महिला पहलवानों के साथ मुलाकात कर बातचीत की। इतना ही नहीं उनसे सभी मामले की जानकारी ली। प्रियंका गांधी के साथ राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहे।
जानकारी के मुताबिक पहलवानों का बीजेपी सांसद और WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। उन्होंने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं, लेकिन जब तक उसे जेल नहीं हो जाती तब तक धरना जारी रहेगा। पहलवानों से मिलने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि अगर 2 FIR दर्ज हुई हैं तो उसकी किसी को भी कॉपी नहीं मिली। प्रियंका गांधी ने कहा कि बहुत सारी लड़कियां है जिनके साथ ऐसा हुआ है। आखिर सरकार इनको क्यों बचा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से मेरी कोई उम्मीद नहीं है।







