Home Haryana अंबाला पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, भारत जोड़ो...

अंबाला पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, भारत जोड़ो यात्रा पर दी अहम जानकारी

184
0

अंबाला (अंकुर कपूर): राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान अंबाला पहुंचे। इस बीच दोनों ने भारत जोड़ो यात्रा को दूसरे चरण में कामयाब बनाने पर चर्चा की। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा भारत जोड़ो यात्रा का पहला चरण हरियाणा में बहुत कामयाब रहा। पानीपत रैली भी रिकार्ड तोड़ रहेगी। उन्होंने कहा दूसरा चरण भी कामयाब रहेगा।उदयभान ने कहा यात्रा अंबाला में 11 जनवरी को पहुंचेगी और 2024 में कांग्रेस 80 पार सीटे लेकर आएगी। भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस के संगठन की लिस्ट आ जाएगी।

राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदय भान अंबाला पहुंचे। अम्बाला पहुँचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों का जोरदार स्वागत किया। दीपेंद्र हुड्डा व प्रदेशाध्यक्ष उदय भान ने कार्यकर्ताओं से भारत जोड़ो यात्रा पर भी चर्चा की। दीपेंद्र हुड्डा ने मीडिया से बात करते हुए कहा हरियाणा में भारत जोड़ो का पहला चरण कामयाब रहा। लोग भाजपा जजपा सरकार से दुखी है। इसलिए बढ़चढ़कर यात्रा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा दूसरा चरण भी कामयाब रहेगा। पानीपत की रैली भी रिकार्ड तोड़ेगी। यात्रा रोकने पर स्वास्थ्य मंत्री की चिट्ठी पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा हम गाइडलाइन मानकर चलेंगे।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदय भान ने इस भारत जोड़ो यात्रा पर जानकारी देते हुए कहा सभी की जिम्मेदारियां लगाई जा रही है। आने वाली 11 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा अंबाला आएगी। उन्होंने कहा यात्रा से बदलाव आएगा 2024 में कांग्रेस 80 सीटें पार करेगी। इस दौरान कांग्रेस की संगठनात्मक मजबूती के सवाल पर उदय भान ने कहा हाईकमान को लिस्ट दे दी गयी है। भारत जोड़ो यात्रा के बाद लिस्ट आ जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here