Home Haryana दसवीं क्लास के पेपर नकल मामले में सख्त हुए शिक्षा मंत्री…...

दसवीं क्लास के पेपर नकल मामले में सख्त हुए शिक्षा मंत्री… बोले शरारत करने वालों पर होगा एक्शन

133
0
हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा में जिला नूह तावडू क्षेत्र के चंद्रावती स्कूल में दसवीं कक्षा के पेपर में नकल का मामला सामने आया है. इस  मामले में हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कड़ा संज्ञान लिया है।उन्होंने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों से इस विषय की फोन पर जानकारी ली और  कहा की सरकार इसको लेकर पूरी सख्त है।
 हरियाणा में अब नकल के मामले लगभग समाप्त है ।एक विषय अभी संज्ञान में आया है,  कुछ लोगो द्वारा इस प्रकार की शरारत की गई है।शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इस विषय में वहां के उपायुक्त और और पुलिस अधीक्षक से भी बात की है, ताकि इस प्रकार का कुछ न हो।वहां पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स लगाई जाएगी।वही उन्होंने बताया की नकल रोकने के लिए परीक्षा पत्रों पर QR कोड लगाया गया है. अगर उसको कोई स्कैन करता है तो तुरंत पकड़ा जाएगा, उस पर तुरंत कारवाई होगी।साथ ही उन्होंने कहा की पेपर लीक जैसी कोई घटना नही है, यह केवल एक अफवाह है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here