अंबाला (एकता): हरियाणा के अंबाला में कलेक्टर रेट बढ़ाने के मामले को लेकर AAP नेत्री चित्रा सरवारा भड़क गई। सूत्रों के अनुसार इस मामले को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में बैठक बुलाई गई। अंबाला छावनी व शहर में कलेक्टर रेट को कम करने के लिए चित्रा सरवारा गरजी। AAP नेत्री ने कहा कि अंबाला कैंट में मलबे की रजिस्ट्री होती थी, जो काफी समय से बंद पड़ी हैं। ऐसे में सरकार द्वारा कलेक्टर रेट बढ़ाने का क्या औचित्य है ? कहा कि कैंट में रजिस्ट्री मलबे की होती है तो सरकार भूमि का रेट कलेक्टर रेट के हिसाब से किस बात का लेना चाहती है ?







