Home Haryana हरियाणा की सभी 10 सीटों पर BJP को एकतरफा हराएगा “इंडिया” गठबंधन:...

हरियाणा की सभी 10 सीटों पर BJP को एकतरफा हराएगा “इंडिया” गठबंधन: डॉ. संदीप पाठक

126
0
कुरुक्षेत्र/चंडीगढ ( TSN)– आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने बुधवार को कुरुक्षेत्र लोकसभा के अंतर्गत आने वाले सभी जिला और ब्लॉक पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की और पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई। इस दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा मौजूद रहे।
डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने कुरुक्षेत्र लोकसभा से इंडिया गठबंधन के तहत उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के नाम का ऐलान करके चुनावी शंखनाद कर दिया है। आम आदमी पार्टी हरियाणा में धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से ही हरियाणा में जीत का खाता खोलेगी। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा की सीधी टक्कर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता से होगी और भाजपा हारेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने भाजपा को हरियाणा और केन्द्र में मौका देकर देख लिया, लेकिन भाजपा सरकार ने किया कुछ नहीं।
भाजपा को हराकर लोकतंत्र बचाएंगे
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा में कैथल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर विधानसभा की सीटें आती हैं। कुरुक्षेत्र में धर्मयुद्ध की व लोकतंत्र को बचाने की और भाजपा के भ्रष्टाचार को खत्म करने की लड़ाई शुरू हो चुकी है। वहीं अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले उम्मीदवार दिया है कौन सबसे पहले कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट जीतकर अरविंद केजरीवाल की झोली में डालेंगे। हरियाणा में डॉ सुशील गुप्ता सबसे बड़ा चेहरा हैं और जानेमाने समाजसेवी हैं। हरियाणा के लोगों के बीच उनकी साफ छवि है। आम आदमी पार्टी एकतरफा कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट जीतेगी। क्योंकि कुरुक्षेत्र अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने रणनीतिक तौर पर सोच समझ कर फैसला लिया है और इसे परिणाम भी अच्छे होंगे। इस घोषणा को लेकर पूरे कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में उत्साह है। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता मिलकर पूरी मेहनत से इस चुनाव को लड़ेंगे और भाजपा को हराकर लोकतंत्र बचाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here