Home Ambala ड्रैगन फ्रूट की खेती का प्रशिक्षण लेने के लिए हरियाणा के किसानों...

ड्रैगन फ्रूट की खेती का प्रशिक्षण लेने के लिए हरियाणा के किसानों को वियतनाम जाने के लिए सब्सिडी देगी सरकार,योजना हो रही तैयार

138
0
अंबाला(TSN): हरियाणा में कई किसान विदेशी ड्रैगन फ्रूट की खेती कर रहे हैं लेकिन इन किसानों के पास जानकारी का अभाव है और किसी तरह का प्रशिक्षण भी इन्हें नहीं दिया गया है। ऐसे में अब हरियाणा सरकार इन किसानों को ड्रैगन फ्रूट के उत्पादन का प्रशिक्षण देने के लिए वियतनाम भेजने की तैयारी कर रही है। सरकार की ओर से किसानों को वियतनाम की यात्रा पर सब्सिडी देने और सुविधा प्रदान करने की योजना तैयार की जा रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को ‘सीएम की विशेष चर्चा’ के 50वें एपिसोड में यह घोषणा की हैं।
 मुख्यमंत्री ने अपने इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के किसानों और जनता से बात की हैं। उन्होंने कहा, “पिछले एपिसोड में कुछ प्रगतिशील किसानों ने मांग की थी कि वे ड्रैगन फ्रूट की खेती के प्रशिक्षण के लिए वियतनाम जाना चाहते है। मुख्यमंत्री ने कहा की हमने निर्णय लिया है कि सरकार उनकी यात्रा और ठहरने की सुविधा के लिए उन्हें कुछ सब्सिडी प्रदान करेगी। उन्होंने कहा की कृषि एवं किसान कल्याण विभाग से इस संबंध में एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा है ताकि उनकी यात्रा पर सब्सिडी देने के लिए एक नीति बनाई जा सके।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी बातचीत का एक वीडियो भी डाला हैं। मुख्यमंत्री के मुख्य मीडिया समन्वयक सुदेश कटारिया ने बताया कि कुछ ड्रैगन फ्रूट उत्पादक किसानों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी और बेहतर फसल उत्पादन के लिए वियतनाम में प्रशिक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया था। उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने घरौंदा करनाल जिले में एक खेत का भी दौरा किया और पाया कि ड्रैगन फ्रूट एक अत्यधिक फायदेमंद फसल है और अगर किसानों को उचित प्रशिक्षण मिले, तो वे बेहतर कमाई कर सकते है। घरौंदा में ‘राणा ड्रैगन फ्रूट फार्म’ चलाने वाले प्रगतिशील किसान कुलदीप सिंह ने बताया कि विदेशी फलों की अच्छी संभावनाएं हैं, लेकिन हरियाणा में कुछ किसान इसकी खेती कर रहे हैं क्योंकि इसके बारे में जानकारी और प्रशिक्षण की कमी है ऐसे में सरकार को किसानों का ग्रुप बनाकर उन्हें इस खेती का प्रशिक्षण देना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here