कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)-शाहाबाद से हैफेड के चेयरमैन कैलाश भगत ने लोकसभा चुनाव लडने की दावेदारी की है.उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि उन्हें शाहाबाद से चुनाव के लिए दावेदारी दी जाती है तो मुकाबला नाम की कोई चीज नहीं होगी एक तरफा चुनाव होगा ।
कैलाश भगत ने किसानों के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी एक ऐसी इकलौती प्रदेश सरकार है जिस पर किसानों की 14 फसलों पर MSP की खरीद की जा रही है. उन्होंने कहा कि जितना बीजेपी सरकार किसानों के लिए करती उतना कोई नहीं कर सकता.वहीं उनका कहना है कि हैफेड विभाग भी कोशिश कर रहा हैं कि जल्द से जल्द फसल की कोई नई तकनीकी ला कर कीटनाशकों के बिना पुरा कार्य अच्छे से कर सकें,जिससे कैंसर जैसी बीमारियां दूर हो और जमींदारों को उनकी फसल का डबल रेट मिलने का काम करें.







