कैथल :चन्द्रिका ( TSN)-हरियाणा जजपा की राज्यकारणी मीटिंग 3 मार्च को होगी. इसमें लोकसभा चुनाव को देखते हुए रैली और चुनाव प्रचार को लेकर फैसला लिया जाएगा. ये जानकारी कैथल पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचे हरियाणा जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने दी. उन्होंने बताया कि 6 लोकसभा क्षेत्र में वे रैली कर चुके हैं, बचे 4 लोकसभा चुनाव को देखते हुए रैली और चुनाव प्रचार को लेकर फैसला लिया जाएगा.
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरीके से तैयार है.पार्टी का हाई कमान तय करेगा कि हम चुनाव अलग-अलग लड़ेंगे या मिलकर लड़ेंगे। वहीं इंडिया गठबंधन के लोकसभा उम्मीदवार सुशील गुप्ता को बधाई देते हुए जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आम आदमी पार्टी को हरियाणा में बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है.सच्चाई यह है कि इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुशील गुप्ता राज्यसभा के सांसद भी रह चुके हैं. यदि तोल तराजू करें तो सुशील गुप्ता बहुत हल्के उम्मीदवार हैं ।
इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्या*कांड पर बोलते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम था, क्योंकि नफे सिंह राठी हमारे भी पुराने राजनीतिक सहयोगी थे। लेकिन हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से बड़ा कदम उठाते हुए सीबीआई को जांच दी है,जो इस पूरे घटनाक्रम में गैंग हो या फिर कोई व्यक्ति किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा। इस प्रकार की यदि प्रदेश में घटना हुई है वह चिंताजनक है.







