कैथल : चन्द्रिका ( TSN): कैथल पहुचे सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के मीडिया सचिव प्रवीण अत्री ने कृषि मंत्री के विवदित बयान पर कहा कि हम हरियाणवी लोग की भाषा हास्य और व्यंग्य से भरी होती है,क्योंकि ये हमारी भाषा है।मै भी जब बात करूगा तो मै भी हास्य और व्यग्यं जोडता नजर आऊगा। लेकिन सबसे बड़ी महत्वपूर्ण बात यह है कि जब पार्टी के हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी इस विषय पर अपना स्पष्टीकरण दे चुके हैं तो मैं भी पार्टी का एक कार्यकर्ता हूं भले ही मैं सरकार में हूं, जब पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ने बोल दिया है तो मेरे बोलने का कोई तथ्य बचता ही नहीं है।
हरियाणा सरकार देश में सबसे ज्यादा गन्ने का भाव दे रही
लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में प्रेसवार्ता के दौरान प्रवीण अत्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में जो भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, जातिवाद पूर्व में था, उसे मुख्यमंत्री मनोहर लाल समाप्त किया है और हरियाणा एक-हरियाणवी एक की परिपाटी पर चलते हुए अनेकों योजनाएं लागू की और गरीब वंचित को अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले हरियाणा के पंचकूला और पंजाब के मोहाली में किसानों ने धरना दिया था, गवर्नर को ज्ञापन दिया उसके बाद धरना समाप्त हुआ, उस मुद्दे पर भी मेरा कहना था कि कोई भी बात हरियाणा की सरकार से सबधित नही है, गन्ने के भाव को लेकर आप पंजाब में धरना दीजिए क्योंकि मुख्यमंत्री ने आपके साथ वादा किया और वह वादा आज तक पूरा नहीं किया । उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार तो देश में सबसे ज्यादा गन्ने का भाव दे रही है और हरियाणा के मुख्यमंत्री ने अगले साल तक का भी गन्ने का भाव जारी कर चुके हैं। किसान आंदोलन में जो किसानों की मौ+त हुई है, उन्हें मुआवजा हरियाणा सरकार पहले ही दे चुकी है, आप पंजाब सरकार से मांग करें। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार है एमएसपी का कोई लाभ नहीं देती थी, लेकिन मनोहर सरकार गेहूं धान के अलावा 12 फसलों पर एमएसपी देती है। हरियाणा की मनोहर सरकार एक ऐसी सरकार है जिसने किस के हित में 54 योजनाएं शुरू कर रखी है। किसान की खेती को जोखिम रहित बनाए रखने के लिए यह योजना शुरू की है। वहीं विकसित भारत जन संवाद यात्रा पर बोलते हुए प्रवीन अत्री ने कहा कि इसका उद्देश्य आमजन को योजनाओं की जानकारी व लाभ उनके घर द्वार पर देना है। इसके साथ-साथ लाभार्थियों से फीडबैक भी ली जा रही है।







