अंबाला | पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत ने आतंकियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
अनिल विज ने कहा, “हमारी सरकार ने पहले ही दिन साफ कर दिया था कि इस कायरतापूर्ण हमले का जवाब ज़रूर दिया जाएगा और हमने अपना वादा निभाया है। इस बार ऐसा झटका दिया है कि दुश्मन दोबारा ऐसी हरकत करने से पहले सौ बार सोचेगा।”
पाकिस्तान की एटमी धमकी पर तीखे शब्दों में जवाब देते हुए विज बोले, “हमें एटमी बम से मत डराओ। हमारे पास भी बम हैं और वो कोई खिलौने नहीं हैं। पाकिस्तान सिर्फ शोर मचाने वाला मुल्क है, उसमें कोई दम नहीं।”







