गोहाना (एकता): हरियाणा में बा+ढ़ और बरसात के बाद अब लोगों को इस भया+नक बीमारी का डर सताने लगा है। बता दें कि लोगों के साथ-साथ अब स्वास्थ्य विभाग भी डें#गू से सावधानी बरतने लगा है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार इस बीमारी से निपटने के लिए कई टीमें तैयार की गई हैं। वहीं दूसरी ओर सभी सरकारी दफ्तरों में कूलर और पानी की टंकियों की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि जुलाई से नवंबर तक ही डें#गू का असर रहता है। हर साल काफी लोग इस बीमारी से हाथ धो बैठते हैं।
जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग ने 40 लोगों को नोटिस दिया है। यह बीमारी एडीज मच्छर के काटने से फैलती है। यह मच्छर दिन और रात दोनों समय लोगों को अपना शिकार बनाता है। इसलिए आपको ध्यान रखना चाहिए कि घर या आसपास पानी न भरकर रखें। कूलर को साफ करके रखें। आमतौर पर डें$गू साफ पानी में पनपते हैं। इसके लिए आपको रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए। हालांकि अभी तक इसका कोई मामला सामने नहीं आया है।







