Google Chrome: अगर आप Google Chrome यूजर हैं तो सावधान हो जाएं। यानी अगर आप मोबाइल फोन या लैपटॉप में गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि गूगल क्रोम भारत के लिए खतरा बन सकता है। ऐसे में सरकार ने Google Chrome को लेकर अलर्ट जारी किया है.
आपको बता दें कि गूगल क्रोम सर्च मार्केट के करीब 66 फीसदी हिस्से पर कब्जा रखता है। ऐसे में सभी मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर यूजर्स ध्यान दें। Google Chrome में सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया गया है. इसके इस्तेमाल से आपकी संवेदनशील जानकारी चोरी हो सकती है.
सरकार के मुताबिक Google Chrome में कई खामियां देखी गई हैं. यह अलर्ट भारत सरकार की कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम की ओर से जारी किया गया है. भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी का मानना है कि Google Chrome को दूर से भी नियंत्रित किया जा सकता है। साथ ही, इसमें दुर्भावनापूर्ण कोड भी हो सकता है। इस तरह हैकर्स यूजर्स का संवेदनशील डेटा चुरा सकते हैं। CERT-In की ओर से एक सुरक्षा एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि हमलावर वेब पेज पर हमला कर सकते हैं.
सावधान रहने के लिए इन युक्तियों का उपयोग करें
इंटरनेट ब्राउजिंग करते समय यूजर्स को बेहद सावधान रहना चाहिए।
अगर आप किसी अनजान वेबसाइट पर जाते हैं तो उस समय आपको सावधान रहना चाहिए।
उपयोगकर्ताओं को किसी भी तीसरे पक्ष के लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए।
साथ ही किसी को भी किसी भी अनचाहे ईमेल या मैसेज का जवाब नहीं देना चाहिए. उन लोगों से बातचीत करने से बचें जिन्हें आप नहीं जानते।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अपने Google Chrome ब्राउज़र को समय-समय पर अपडेट करते रहें।







