अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- किसान आंदोलन पार्ट-2 के तहत शंभू बॉर्डर पर किसानों ने डेरा जमाया हुआ हैI किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए अंबाला पुलिस ने भी पुख्ता तैयारी की हुई हैI शंभू बॉर्डर पर चाक चौबंद सुरक्षा के साथ-साथ पुलिस ने कल आंदोलनकारी किसानों पर रासूका लगाने की बात कही थी, लेकिन आज सुबह अंबाला पुलिस ने यू टर्न ले लियाI इस बारे में जानकारी देते हुए अंबाला रेंज के आईजी पुलिस शिवास कविराज ने बताया कि यह जो नोटिस दिए गए थे यह रासूका के तहत नहीं हैं, बल्कि अंबाला पुलिस केवल इस बारे विचार कर रही थी I फिलहाल इस पर कोई कार्रवाई नहीं चल रही है I
पुलिस का सहयोग करने के साथ कानून व्यवस्था बरकरार रखने की अपील
IGP ने शंभू बॉर्डर पर बैठे किसानों और आंदोलनकारी से अपील की है कि वे पुलिस का सहयोग करने के साथ-साथ कानून व्यवस्था बरकरार रखें I पंजाब के एक कांग्रेस नेता द्वारा हरियाणा के गृहमंत्री और पुलिस अधीक्षक अंबाला के खिलाफ मामला दर्ज करने की शिकायत देने के सवाल पर IGP अंबाला रेंज शिवास कवि राज ने कहा कि हरियाणा में धारा 144 लगाई गई है और कई आंदोलनकारी हमारी सीमा में घुस कर तोड़ फोड़ की कोशिश कर रहे थे लेकिन पुलिस ने कम बल प्रयोग किया हैI उन्होंने कहा कि सरकारी सम्पत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले किसानों के बैंक खातों को सील करने और उनकी संपत्तियों को कुर्क करने संबंधी प्रेस नोट जारी कियाI IGP ने माना कि सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को नोटिस जारी किये गए हैंI






